Uncategorized

राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2025 के सफल आयोजन के मद्देनजर बैठक आयोजित

 रिकांग पिओ (सुरजीत नेगी, संवाददाता),

उपायुक्त एवं अध्यक्ष राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव समिति डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज यहां रिकांग पिओ स्थित अपने कार्यालय कक्ष में 30 अक्तूबर से 02 नवम्बर, 2025 तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2025 के सफल आयोजन के मद्देनजर बैठक की अध्यक्षता की और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों को समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए।डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव का शुभारंभ राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी करेंगे और महोत्सव का समापन हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा 31 अक्तूबर, 2025 को मैराथन दौड़ भी आयोजित की जाएगी। चार दिवसीय राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव का आयोजन रिकांगपिओ के मिनी खेल स्टेडियम में किया जाएगा।महोत्सव के दौरान 30 एवं 31 अक्टूबर को नेशनल ट्राइबल फेस्टिवल का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनजातीय शिल्प उत्पाद, कला और संस्कृति प्रदर्शनी, जनजातीय फिल्म प्रलेखन, साहित्य, वनों से प्राप्त उत्पाद, पारंपरिक खाद्य व्यंजन और जनजातीय चिकित्सा पद्धतियों की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। बैठक की कार्यवाही का संचालन सहायक आयुक्त डॉ. ओम प्रकाश यादव ने किया और महोत्सव की तैयारियों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कल्थाईक, परियोजना अधिकारी आई.टी.डी.पी घनश्याम दास शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

9 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

11 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

12 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

15 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

15 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

15 hours ago