Categories: Uncategorized

भरवाईं स्कूल के एनएसएस स्वयंसेवियों को अनेक बीमारियों की रोकथाम के बारे मैं किया गया जागरूक

ऊना (अक्की रतन, संवाददाता),
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर का पांचवां दिन प्रभात फेरी के साथ शुरू हुआ। प्रभात फेरी के बाद स्वयंसेवियों ने व्यायाम और योगाभ्यास किया। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर की सफाई की। इस अवसर पर शिविर के पांचबे दिन सुबह के समय विशेष व्याख्यान में डॉक्टर गुलशेर मुहम्मद सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी ने वक्ता के रूप में बतौर वक्ता शिरकत की I उन्होंने अनेक बीमारियों की रोकथाम तथा उनमे फैली भ्रांतियों को दूर किया।उन्होंने स्वयंसेवियों को एनीमिया ,टीवी,टाइफाइड,डेंगू ,मलेरिया से संबंधित जानकारी देते हुए उनके रोकथाम के उपाय भी बताए। उन्होंने स्वयंसेवियों को कहा कि आज के समय में स्वस्थ जीवन जीने के लिए संतुलित और पोषणयुक्त आहार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्वयंसेवियों को संतुलित और पोषणयुक्त आहार के महत्व पर प्रकाश डाला । उन्होंने विशेष रूप से बच्चों और किशोरियों के लिए पर्याप्त पोषण की आवश्यकता पर बल दिया। हम अपने दैनिक भोजन में हरी सब्जियों, मौसमी फलों, दालों, दूध और मोटे अनाज जैसे मिलेट्स को शामिल करें तो न केवल बीमारियों से बचा जा सकता है बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य में भी सुधार संभव है।उन्होंने कहा कि आवश्यक पोषक तत्वों और कैलोरी के संयोजन के साथ संतुलित आहार मानव शरीर के सुचारू कार्य करने और विकास के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। आहार में विविधता और पौष्टिकता को बढ़ाने के लिए बाजरा, दालें, बारह मास उपलब्ध होने वाले फल और मौसमी स्थानीय सब्जियों आदि का उपयोग करने के लिए स्वयंसेवियों को जागरूक किया गया । इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य निर्मल कुमार ने वक्ता को एनएसएस टोपी और स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। यह राष्ट्रीय सेवा योजना कैम्प कार्यक्रम अधिकारी प्रवक्ता गणित सुनील कुमार एवम प्रवक्ता भूगोल कुमारी शैलजा की अगुवाई में शुरू हुआ I इस मौके पर समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

9 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

11 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

12 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

15 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

15 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

15 hours ago