नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता),
गोपाष्टमी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब नाहन की ओर से 11.25 क्विंटल हरा चारा मां बाला सुंदरी गौशाला, नाहन को दान किया जाएगा। यह सेवा रोटरी परिवारों की ओर से गौमाता के चरणों में समर्पित की जा रही है।रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष रोटेरियन मनीष जैन ने बताया कि 29 अक्तूबर को गोपाष्टमी के दिन क्लब के सदस्य मां बाला सुंदरी गौशाला समिति को 11.25 क्विंटल हरा चारा भेंट करेंगे। यह चारा गोपाष्टमी से एक दिन पूर्व ही पहुंचा दिया जाएगा ताकि गौमाता के भोजन की व्यवस्था समय पर हो सके।उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब नाहन सदैव समाज सेवा के साथ-साथ पशु सेवा के कार्यों में भी अग्रणी रहा है और ज़रूरतमंद पशुओं की सहायता के लिए हमेशा तत्पर है।
ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के डूंगाघाट में एक भीषण सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति भूपेश शर्मा की खंडपीठ के समक्ष दो…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के जिला सिरमौर से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। शिलाई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे आईजीएमसी शिमला…
ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ स्टेट…
निशेष शर्मा राजगढ़। सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों और कथित जाली कृषक…