Categories: Uncategorized

युवावंती मर्डर केस:थाना प्रभारी सैंज को हटाएं अन्यथा होगा आंदोलन

कुल्लू (आशा डोगरा, सब एडिटर),

बहुचर्चित सैंज देहुरी युवावन्ती रेप एवं मर्डर केस में थाना प्रभारी सैंज को उनके पद से हटाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। महिला मंडल मां सरस्वती मंडल जाहिला ने कहा है कि यदि थाना प्रभारी सैंज को उनके पद से हटाया नहीं गया तो विशाल आंदोलन होगा। महिला मंडल ने दो टूक शब्दों में कहा है कि थाना प्रभारी सैंज सत्य प्रकाश ठाकुर व डीएसपी बंजार शेर सिंह ने इस मामले को दबाने का कार्य किया है और एसएचओ ने तो पुख्ता सबूतों को दबाया है। महिला मंडल जब थाना प्रभारी से मिलने गई थी तो उन्होंने रेपिस्ट व मर्डर का साथ देते हुए कहा था कि इनके करैक्टर खराब नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक थाना प्रभारी यहां है तो यहां की महिलाएं अपने आप को सुरक्षित नहीं समझ रही है और उक्त थाना प्रभारी युवावंती रेप व मर्डर केस को भी प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए शीघ्र अतिशीघ्र थाना प्रभारी को चार्जशीट किया जाए। अन्यथा महिला मंडल स्थानीय लोगों के साथ कुल्लू आकर एसपी कार्यालय का घेराव करेगी। उन्होंने कहा कि सैंज पुलिस थाना की पूरी टीम को हटाया जाए जिसमें किशोरी लाल व श्याम सिंह भी शामिल है। इस विषय को लेकर आज महिला मंडल की सदस्य एसपी कुल्लू से भी मिली और ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच स्वतंत्र तौर पर डीएसपी आनी चंद्र शेखर को दी जाए जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद पैदल चलकर आरोपियों को पकड़ा था। महिला मंडल ने बताया कि इस मामले में थाना प्रभारी ने सभी आरोपियों को बचाया था और बेगुनाह पति को इस केस में गिरफ्तार किया था। गौर रहे कि सैंज घाटी के देहरु में 12 अगस्त को युवावन्ती के साथ बर्बता तरीके से पहले सामुहिक बलात्कार हुआ था और उसके बाद उसको मौत के घाट उतारा गया था। इस मामले में पति को गिरफ्तार किया था लेकिन जब महिला मंडल ने धरना-प्रदर्शन किया था और पुलिस को जगाया था तब एसपी कुल्लू ने एसआईटी गठित की थी। इस एसआईटी की टीम लीडर डीएसपी चंद्रशेखर कायथ ने तीन दिन के अंदर मामले को सुलझाते हुए इस मामले में अभी तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य की जांच जारी है। तभी बेगुनाह पति भी रिहा हुआ था जिसने कोई गुनाह ही नहीं किया था लेकिन सैंज पुलिस ने गुनाहगारों को बचाया था और बेगुनाह को अंदर किया था।मां सरस्वती महिला मंडल जाहिला, प्रधान रुक्मणि, सचिव हरा देवी, सदस्य दुर्गा देवी, चूड़ामणि, कला, बीना देवी, रूमा देवी, मीरा देवी, मथुरा देवी, फूला देवी, लालदासी, खेलू देवी, रामदासी, खींमी देवी ऐलू देवी इत्यादि महिलाओं ने बताया कि जब एसपी कुल्लू डॉ कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने जब दमदार ऑफिसर डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ को इस पूरे मामले की रिपोर्ट सौंपी उसके बाद उन्होंने इस मामले को प्रमुखता से उठाया तब चार अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया |

Himachal Darpan

Recent Posts

सोलन अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात बच्ची की टांग टूटने का आरोप, पिता ने डॉक्टर के निलंबन की मांग उठाई

ब्यूरो रिपोर्ट। । सोलन अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात बच्ची की टांग की हड्डी…

7 hours ago

माजरा में 18.94 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से खेप लाने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए SIU नाहन की पुलिस…

22 hours ago

मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), नाहन, 22 अक्टूबर 2026: जिला सिरमौर में बेसहारा…

1 day ago

खाई में मिली बाइक समेत युवक की लाश, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चमडेरा गांव के समीप हुए दर्दनाक हादसे…

1 day ago

कांगड़ा के बालकरूपी में रिटायर्ड फौजी पर गोलीबारी, टांग में लगी गोली

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लंबागांव क्षेत्र के बालकरूपी गांव में…

3 days ago

राजगढ़ में 242.95 ग्राम अफीम बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार

निशेष शर्मा सिरमौर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए…

4 days ago