Categories: Uncategorized

गंडीर के गांव कोलका में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने समस्याएं सुनीं

झंडूता (जीवन),

झंडूता विस क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गंडीर के गांव कोलका में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने समस्याएं सुनीं। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनके समक्ष समस्याएं रखीं। लोगों द्वारा कोलका संपर्क सडक़ को मुख्य सडक़ से गांव तक लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत किया जाए। वहीं साथ ही इस सड़क पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस भी चलाई जाए।इसके अलावा संपर्क सडक़ के शुरू में नाले पर पुली है, जोकि बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हो रही है। इसका विस्तार किया जाए। वहीं, साथ ही भीषण बरसात के कारण टुटी हुई सडक़ का प्राथमिकता के आधार रप जल्द से जल्द नवीनीकरण करवाए जाए। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान किया जाए। ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। वहीं, इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव विवेक कुमार ने लोगों को सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि लोगों द्वारा जो मांगें रखी गई हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आपदा के समय बेहतर कार्य किया गया है। आपदा में हुआ नुकसान किसी से छिपा नहीं है। लेकिन फिर भी प्रदेश सरकार ने बेहतर कार्य किया है और आम जनता को राहत प्रदान की है। विवेक कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं। जिसका लाभ जनता को मिल रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि योजनाओं का लाभ उठाएं। विवेक कुमार ने कहा कि झंडूता क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। प्रदेश सरकार के सहयोग से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इस दौरान लेखराम शर्मा, धनीराम शर्मा, सुखदेव शर्मा, रमेश शर्मा, रामकृष्ण शर्मा, विजय कुमार पूर्व उप्रधान, सूबेदार राजेंद्र सिंहह, राकेश कुमार शर्मा, जगदीश चंद, लेखराम, यशवंत सिंह नंबरदार, कुलदीप सिंह, इकवाल मुहम्मद, देसराज शर्मा, देवदत्त शर्मा, राम प्रकाश, राम आसरा, लेखराम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

1 hour ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

23 hours ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

1 day ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

2 days ago

संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…

2 days ago

रेणुका जी में बस चालक को खिड़की से खींचकर मारपीट, तीन लोगों पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…

2 days ago