Categories: Uncategorized

आजादी के बाद पहली बार सड़क निर्माण – विधायक अजय सोलंकी ने किया पंजहाल पंचायत से कैलाश झामराड़ी लिंक रोड का निरीक्षण


नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),
नाहन विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की कड़ी में विधायक अजय सोलंकी ने आज पंजहाल पंचायत के मुख्य मार्ग से कैलाश झामराड़ी तक बनने वाले लिंक रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। यह सड़क उस एस.सी. बस्ती के लिए ऐतिहासिक पहल है, जहां आज़ादी के बाद पहली बार सड़क निर्माण का कार्य शुरू हुआ है। विधायक अजय सोलंकी ने मौके पर स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत की और कहा कि यह सड़क केवल मिट्टी और पत्थर की नहीं, बल्कि विकास और समानता की राह है। उन्होंने कहा— “मेरी प्रतिबद्धता है कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में कोई भी घर सड़क से वंचित न रहे। हर गांव, हर बस्ती तक सड़क पहुंचाना मेरा संकल्प है और इसके लिए मैं निरंतर प्रयासरत हूं।” उन्होंने बताया कि इस लिंक रोड के निर्माण से न केवल ग्रामीणों की आवाजाही सुगम होगी, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। इस मार्ग के बन जाने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए ताकि जनता को शीघ्र इसका लाभ मिल सके।
उन्होंने यह भी कहा कि सड़कें विकास की रीढ़ हैं और जब तक हर गांव तक सड़क नहीं पहुंचेगी, तब तक विकास अधूरा रहेगा। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

बेटे ने शराब के नशे में पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, हत्या के आरोप में गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। भोरंज (हमीरपुर): थाना भोरंज के अंतर्गत बडैहर गांव में पिता-पुत्र के बीच हुए…

1 hour ago

उद्योग मंत्री पहले 700 बैकडोर भर्तियों पर श्वेत पत्र जारी करें, फिर पारदर्शिता की बात करें : बलदेव तोमर

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता…

2 hours ago

युवा कांग्रेस ने उठाए विकास के दावों पर सवाल, आधिकारिक दस्तावेजों के जरिए पेश किया पक्ष

​हरिपुरधार ( दीपांशु शर्मा , संवाददाता ), हरिपुरधार के सतांण में विकास कार्यों को लेकर…

4 hours ago

जयदेवी में 34 वर्षीय अध्यापिका ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

मंडी ( नितेश सेनी , संवाददाता ), मंडी जिला के बीएसएल पुलिस थाना क्षेत्र के…

4 hours ago

सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट ।मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के जयदेवी क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने…

24 hours ago

18 वर्षीय युवक की सर्पदंश से मौत, आईटीआई का छात्र था मृतक

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर जिले की नाहन तहसील की देवनी पंचायत…

2 days ago