Categories: Uncategorized

अंजुमन इस्लामिया ने एसपी सिरमौर को सौंपी शिकायत, बदनाम करने वाले लोगों पर मांगा एक्शन

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता),

अंजुमन इस्लामिया नाहन के अध्यक्ष बॉबी अहमद ने जिला पुलिस अधीक्षक (SP) को लिखित शिकायत सौंपी है, जिसमें उन व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है जो अंजुमन इस्लामिया की कार्यप्रणाली में बाधा डाल रहे हैं और समिति व उसके अध्यक्ष की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।बॉबी अहमद ने कहा कि कुछ लोग, अंजुमन इस्लामिया का चुनाव हारने के बाद, संगठन को बदनाम करने और आगामी चुनावों को प्रभावित करने की कोशिशों में लगे हुए हैं। ये लोग मेरी छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से झूठे आरोप और मुकदमे दर्ज करवाने की योजना बना रहे हैं।उन्होंने कहा कि अंजुमन इस्लामिया एक रजिस्टर्ड संस्था है, जिसका अपना संविधान और कानून है। समिति में लगभग 50 सदस्य हैं और सभी निर्णय उसी कानून के अंतर्गत लिए जाते हैं। नाहन और इसके आसपास की सभी मस्जिदें अंजुमन से जुड़ी हुई हैं, और जो मस्जिद अंजुमन के अधीन आती है, उसका प्रधान भी अंजुमन इस्लामिया ही चुनती है।बॉबी अहमद ने आरोप लगाया कि कुछ लोग मुस्लिम परिवारों, मीडिया और प्रशासन को गुमराह कर रहे हैं, जिससे समाज में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने दोहराया कि अंजुमन इस्लामिया और उसकी कार्यकारिणी पूरी तरह कानूनी और पारदर्शी ढंग से कार्य कर रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

1 hour ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

22 hours ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

1 day ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

2 days ago

संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…

2 days ago

रेणुका जी में बस चालक को खिड़की से खींचकर मारपीट, तीन लोगों पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…

2 days ago