नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता),
आज दलित शोषण मुक्ति मंच, श्री बाल्मीकि सभा, श्री रविदास समाज एवं हिमाचल प्रदेश कोली समाज का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल प्रदीप सहोत्रा की अध्यक्षता में वाई पूरन कुमार के निवास स्थान पर पहुँचा और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर दलित शोषण मुक्ति मंच के राज्य सह-संयोजक आशीष कुमार, हिमाचल प्रदेश कोली समाज के पूर्व अध्यक्ष संजय पुंडीर, महासचिव संदीप तोमर, युवा विकास क्लब से हरीश कल्याण, रविदास समाज से संजू जी, बाल्मीकि सभा के अध्यक्ष विजय चौरिया,शांति देवी जी, अंकुर, पूर्व पार्षद हरप्रीत तथा मदन लाल, अचपाल उपस्थित रहे। मीडिया को संबोधित करते हुए दलित शोषण मुक्ति मंच के राज्य सह-संयोजक आशीष कुमार ने कहा कि “शोषण के विरुद्ध लड़ाई जारी रहेगी। पूरन कुमार को न्याय मिलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। दोषियों को कड़ी सजा दी जाए और इस संघर्ष को राज्यभर में जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा।”संयुक्त संगठनों ने यह भी निर्णय लिया कि आगामी दिनों में प्रदेश स्तर पर दलित अत्याचारों के खिलाफ एकजुट होकर व्यापक जनसंवाद और विरोध कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…
नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…
ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…