Categories: Uncategorized

राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

सोलन (नरेंद्र कुमार, संवाददाता),

सोलन ज़िला के कसौली उपमंडल के अंतर्गत आने वाले राजडी क्षेत्र में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब रिखी राम पुत्र रूप राम, निवासी गाँव कोटी डाकघर जाबली, अपनी पत्नी नीमा देवी को दवाई दिलाने के लिए मोटरसाइकिल (नं. HP15A-9268) पर धर्मपुर की ओर जा रहे थे।

जानकारी के बुधवार सुबह 8:30 बजे जब दंपत्ति एनएच-05 पर राजडी के पास पहुँचे, तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक (नं. CH01GA-8095) ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल कुछ दूरी तक ट्रक के साथ घिसटती चली गई। इस दौरान दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुँचकर एम्बुलेंस की सहायता से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) धर्मपुर पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने नीमा देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल रिखी राम का उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ट्रक चालक जितेन्द्र के विरुद्ध तेज़ रफ़्तारी व लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इस हादसे से क्षेत्र में शोक कर दौड़ गई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

1 hour ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

23 hours ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

1 day ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

2 days ago

संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…

2 days ago

रेणुका जी में बस चालक को खिड़की से खींचकर मारपीट, तीन लोगों पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…

2 days ago