Uncategorized

राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस — रैली के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में आज आपदा प्रबंधन कमेटी और भूगोल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस के उपलक्ष पर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली महाविद्यालय परिसर से आरंभ होकर कोटली राजगढ़ तक निकाली गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने आम जनमानस को आपदा प्रबंधन और सुरक्षा उपायों की जानकारी पंपलेट वितरित कर दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. एस. के. गांधी ने किया। इस अवसर पर डॉ. नरेंद्र ठाकुर, प्रो. रमेश चौहान, डॉ. शिवलाल भारद्वाज, डॉ. विपिन ठाकुर, डॉ. पंकज शर्मा, तथा डॉ. अभिषेक कुमार सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपदा के प्रति सजगता बढ़ाना और प्राकृतिक व मानव-जनित आपदाओं से निपटने के उपायों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना रहा।

Himachal Darpan

Recent Posts

कालाबाजारी पर लगाम, हिमाचल में गैस सिस्टम हुआ पारदर्शी

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक अहम कदम…

53 minutes ago

बिजली सब्सिडी बहाल: 300 यूनिट तक फिर सस्ती बिजली, लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश…

7 hours ago

भगवान कहलाने वाला डॉक्टर बना तस्कर: नाहन चिट्टा केस में चौंकाने वाला खुलासा

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के मुख्यालय नाहन में सामने आए चिट्टा मामले में एक…

17 hours ago

पंचायती राज चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर में बदलाव के नियम पर हाईकोर्ट की रोक

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित पंचायती राज चुनाव 2026 से पहले आरक्षण रोस्टर को…

20 hours ago

नाहन में 19 जुलाई को होगी 18वीं भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा, 20 अप्रैल से शुरू होंगी प्रभात फेरियां

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर नाहन के बड़े हाल में…

22 hours ago

कैंची मोड़ पर श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, टला बड़ा हादसा

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), दून निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत कैंची मोड़ पर उस…

23 hours ago