Uncategorized

रोटरी क्लब नाहन ने विशेष बच्चों के संग मनाई दीपावली

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),
रोटरी क्लब नाहन द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार फिर से भावनात्मक और प्रेरणादायक पहल के अंतर्गत आस्था स्कूल के विशेष बच्चों को गर्म हुडीज़ और वॉर्मर्स उपहार दिए गए ।यह कार्यक्रम डे केयर सेंटर, पक्का टैंक, नाहन में आयोजित किया गया। आगामी शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए यह वितरण दीपावली उपहार के रूप में किया गया, ताकि इन नन्हे-मुन्ने बच्चों तक भी त्योहार की गर्माहट और खुशियाँ पहुँच सकें।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन मनीष जैन, सचिव रोटेरियन भविष्या गौतम, रोटेरियन ललित शर्मा, रोटेरियन विनोद अग्रवाल, तथा रोटेरियन सुनील शर्मा उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने बच्चों के साथ आत्मीय संवाद किया और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। रोटरी क्लब नाहन के सदस्यो ने सीनियर सिटीजन ब आस्था स्कूल के बच्चों और स्टाफ को जल पान भी करवाया और दीपावली की शुभकामनाएँ भी दीं ।

रोटरी क्लब नाहन समाज सेवा की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए “Service Above Self” के आदर्श को सार्थक रूप दे रहा है। मनीष जैन ने बताया कि रोटरी क्लब ने इस बार दिवाली उपहार वितरण की शुरुआत आस्था स्कूल से की है ।

Himachal Darpan

Recent Posts

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

4 hours ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

1 day ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

1 day ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

2 days ago

संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…

2 days ago

रेणुका जी में बस चालक को खिड़की से खींचकर मारपीट, तीन लोगों पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…

2 days ago