Categories: Uncategorized

कालाबाजारी पर लगाम, हिमाचल में गैस सिस्टम हुआ पारदर्शी

ब्यूरो रिपोर्ट

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक अहम कदम उठाते हुए रसोई गैस सिलिंडर से जुड़ी शिकायतों के लिए टोल-फ्री नंबर 1967 जारी किया है। अब प्रदेश के लोग गैस आपूर्ति, वितरण या किसी भी प्रकार की परेशानी के समाधान के लिए इस नंबर पर सीधे संपर्क कर सकेंगे।यह निर्णय खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक कुमुद सिंह की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान लिया गया। बैठक में प्रदेश में गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।विभाग ने गैस की कालाबाजारी और दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्ती बढ़ा दी है। हाल ही में किए गए 2000 से अधिक निरीक्षणों के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 85 गैस सिलिंडर जब्त किए गए हैं। इसके साथ ही पेट्रोल और डीजल की जमाखोरी पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अब उपभोक्ताओं को केवल ऑनलाइन बुकिंग और ओटीपी के माध्यम से ही गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।सरकार ने सीमावर्ती क्षेत्रों में कार्यरत प्रवासी मजदूरों के लिए भी विशेष व्यवस्था की है। उनके लिए 5 किलो के छोटे गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश में गैस और ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और वितरण प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी एवं सुदृढ़ बनाया गया है। बैठक में विभाग के संयुक्त निदेशक सहित सभी जिलों के नियंत्रक भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

10 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

10 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

10 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

17 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

18 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

1 day ago