Uncategorized

सेना में करियर का सुनहरा मौका! इस दिन तक अवेरीपट्टी में आयोजित होगी भर्ती रैली

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

 जिला शिमला के रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 27 नवंबर 2025 तक सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जायेगा। प्रस्तावित भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर आज यहाँ उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने सेना अधिकारियों को भर्ती रैली के लिए हर प्रकार की सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भर्ती स्थल पर सभी सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाएगा ताकि भर्ती के लिए आने वाले युवाओं को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।उन्होंने उपमंडल दण्डाधिकारी रामपुर को उपमंडल स्तर पर बैठक आयोजित कर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि भर्ती के दौरान कोई भी व्यक्ति किसी युवा को गुमराह न कर सके। भर्ती के दौरान सारी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाती है ताकि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। इसके अतिरिक्त, उन्होंने भर्ती के दौरान अवेरीपट्टी में बिजली और पानी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। भर्ती के लिए आने वाले युवाओं को ठहरने के लिए उचित दामों पर जगह उपलब्ध हो इस बात का खास ध्यान रखने के लिए उपायुक्त ने निर्देश दिए।सेना अधिकारियों ने भर्ती के दौरान युवाओं के शिक्षा और खेल से सम्बंधित प्रमाण पत्रों की जांच के लिए शिक्षा और खेल विभाग के प्रतिनिधियों की उपलब्धता, कानून व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था बनाये रखने के लिए भर्ती स्थल पर उपयुक्त मात्रा में पुलिस बल, अस्पताल प्रबंधन से मेडिकल टीम, फायर टीम, साफ-सफाई, पानी के टैंकर, मोबाइल टॉयलेट, अतिरिक्त बसों की उपलब्धता सहित भर्ती स्थल के नजदीक बसों के रुकने के स्थान चिन्हित करने का भी अनुरोध किया। बैठक में निदेशक सेना भर्ती कार्यालय शिमला कर्नल मनीष सिंह, सूबेदार मेजर जी. एस. यादव सहित जिला प्रशासन से अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर RTO का सख्त एक्शन: नाहन में बिना नंबर प्लेट ट्रक जब्त, डंपरों पर 1.69 लाख का जुर्माना

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के उल्लंघन पर…

17 hours ago

संगड़ाह में HPS अधिकारी सुनील राणा ने DSP के पद का कार्यभार संभाला

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में HPS अधिकारी सुनील…

19 hours ago

थाना छोटा शिमला द्वारा दो गुमशुदा नाबालिग लड़कियों को 3 घंटे में सुरक्षित बरामद किया गया।

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 15 फरवरी 2026 को लगभग दोपहर थाना छोटा…

2 days ago

बीएसएनएल स्टोर से केबल व कॉपर चोरी मामले में 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला के झाकड़ी क्षेत्र में स्थित Bharat Sanchar Nigam…

2 days ago

केलांग में बुनियादी स्की प्रशिक्षण कार्यक्रम का उपायुक्त ने किया शुभारंम्भ

लाहौल ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ), लाहौल मााउंटेनियरिंग एव स्नोबोर्ड एसोसिएशन द्वारा आज केलांग में एक…

2 days ago