Categories: Uncategorized

जड्डू कुलजार में विशाल भगवती जागरण का आयोजन, लोकप्रिय गायक मंगल ठाकुर ने बांधा समां

झंडूता (जीवन),

विकासखंड झंडूता के पिछडा क्षेत्र कोटधार की ग्राम पंचायत जड्डू कुलजार में विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया गया। ज्योति प्रज्वलित करते हुए जागरण की शुरुआत क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी व जल शक्ति विभाग से सेवानिवृत अधिशाषी अभियंता रत्नदेव ने करते हुए कहा कि ज़ब तक इस प्रकार के धार्मिक आयोजन जैसे जागरण भागवत कथाएँ व भंडारे होते रहेंगे तब तक सनातन का कोई बाल बांका नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि सनातन व हिंदू संस्कृति के उत्थान के लिए हम सभी हिंदुओं को जागृत रहना पड़ेगा। उन्होंने इस मौके पर भगवती की पूजा अर्चना भी की। जागरण के आयोजन पंचायत प्रधान शिल्पा शर्मा व तिलक शर्मा ने बताया कि मंगल ठाकुर एंड पार्टी के वैनर तले आयोजित इस जागरण में मनोहर शर्मा सुरेश राठौर तिलक शर्मा व मंगल ठाकुर ने माता की एक से बढ़कर एक भेंटें गाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। कलाकारों ने गणेश वंदना से जागरण का आयोजन किया गया उसके बाद शिव कैलाशों के वासी धोली धारी के वासी, फुलां दिया क्यारिया च रेंदी मेरी मां, न रोल माइए, गौआं उतर पहाड़ा चो आईयां, मेरे बाबे दा चिमटा किथे बजेया, चिमटे दी छनकार, चल पगता चल चलिए चिंता पूर्णि दे द्वारे, तू दाती असी मांगते तेरे, मेला मईया दा, आजा आजा माँ भवानी तेरी याद आई, जरा गैर गड्डी नो लादे जय हो पवन कुमार, जय गोविंदा जय गोपाल, मुक जाना तेल सहित एक से बढ़कर एक भेंटे सुना कर भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया। पिंजौर से आए हुए एक जत्थे ने जागरण का पूरा लुफ्त उठाया जागरण में अंकू आर्ट ग्रुप द्वारा आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया जीत बैंड द्वारा सुरमई संगीत दिया गया। बाद में तारा रानी का प्रसंग सुना कर कन्या पूजन व प्रसाद वितरण किया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

18 hours ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

2 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

3 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

5 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

1 week ago