Categories: Uncategorized

स्वास्थ्य मंत्री शांडिल का विदेश दौरा रद्द, सोशल मीडिया पर सवालों के बाद लिया निर्णय

ब्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल के नेतृत्व में प्रस्तावित लंदन और फ्रांस का विदेश दौरा फिलहाल रद्द कर दिया गया है। इस दौरे पर स्वास्थ्य विभाग के कुल 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को जाना था। इसमें स्वास्थ्य मंत्री के बेटे कर्नल डॉ. संजय शांडिल का नाम भी शामिल था।सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 2 से 11 अक्तूबर तक प्रस्तावित यह दौरा स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी और विदेशों में अपनाई जा रही नई तकनीकों एवं नीतिगत ढांचे को समझने के उद्देश्य से तय किया गया था। प्रतिनिधिमंडल में दो विधायक, सचिव (स्वास्थ्य), निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, एनएचएम और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारी भी शामिल थे।हालांकि सोशल मीडिया पर इस विदेश यात्रा को लेकर सवाल उठने के बाद मंत्री शांडिल ने स्पष्ट किया कि फिलहाल वे विदेश नहीं जा रहे हैं। आगे चलकर तकनीक और अनुभव सीखने के लिए दौरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि “तथ्य पता करके ही लिखा जाना चाहिए, विदेशों में स्वास्थ्य क्षेत्र में अच्छा काम हो रहा है और उसे यहां लागू करना हमारा उद्देश्य है।”

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मौसम का मिजाज बदला, फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के कारण तापमान…

13 minutes ago

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अब दूसरी पत्नी भी हो सकती है पेंशन की हकदार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पारिवारिक पेंशन से जुड़े एक अहम मामले में मानवीय…

49 minutes ago

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

17 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

19 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

20 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

23 hours ago