रामपुर (सुरजीत नेगी,संवाददाता),
विद्युत मंत्रालय व निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर एचपीएस द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर 2025 तक “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है I इस कड़ी में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार व पोषण माह” अभियान के तहत ईo विकास मारवाह, परियोजना प्रमुख, रामपुर एचपीएस की अध्यक्षता में परियोजना प्रभावित पंचायतों बाड़ी, ब्रो, जगातखाना की 7 महिलाओं एवं उनके शिशुओं के लिए प्रसव पूर्व और प्रसव उपरांत स्वास्थ्य अनुरक्षण हेतु पोषाहार किट पूरक पोषक आहार सामग्री (ड्राई फ्रूट) के गिफ्ट पैक प्रदान किये गए ।इस अवसर पर परियोजना प्रमुख रामपुर एचपीएस ने उपस्थित महिलाओं से बाह्य स्वच्छता के साथ-साथ निजी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा खान पान के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की अपील की | उन्होंने यह भी जानकारी दी कि स्थानीय लोगों को परियोजना अस्पताल बायल में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और दवाइयां भी प्रदान की जाती है Iइसके अतिरिक्त हेल्प ऐज इंडिया के माध्यम से परियोजना अस्पताल में स्थापित एक्स-रे, फिजियोथेरेपी, डेंटल क्लिनिक के नि:शुल्क स्वास्थ्य लाभ उठाने को कहा | साथ ही यह भी जानकारी दी कि हेल्पऐज इंडिया के माध्यम से चलाई जा रही मोबाइल चिकित्सा वेन द्वारा स्थानीय लोगों को घर द्वार निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा भी प्रदान की जाती है | इस कार्यक्रम में डॉक्टर विवेक सुरीन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, परियोजना अस्पताल बायल ने महिलाओं को गर्भावस्था और और प्रसव के बाद जरूरी पोषाहार से संबंधित विस्तृत से जानकारी दी ।इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ने कहा है कि विद्युत मंत्रालय एवं एसजेवीएन के उच्च प्रबंधन के उचित दिशानिर्देशों से इन कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किये जा रहे है I
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…