Uncategorized

एक और SDM पर लगे यौन शोषण के आरोप, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल, DGP को एक्शन लेने के आदेश जारी

कुल्लू (ब्यूरो रिपोर्ट),

 हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारी पर गंभीर आरोप लगे हैं। ऊना जिले के एसडीएम के बाद अब कुल्लू की एक महिला पंचायत सचिव ने पूर्व एसडीएम विकास शुक्ला पर दुराचार और शोषण का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पिछले एक साल से पुलिस ने इस मामले में कोई एफआईआर तक दर्ज नहीं की, जिसके बाद उसने हिमाचल हाईकोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की है।हाईकोर्ट ने इस मामले में एसपी कुल्लू, महिला थाना कुल्लू, थाना कुल्लू और विकास शुक्ला सहित अन्य पक्षों से जवाब मांगा है। वहीं, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने भी डीजीपी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।महिला पंचायत सचिव का आरोप है कि 2021 में जमीन विवाद के सिलसिले में उसे एसडीएम ने बुलाया और इसी दौरान उसका यौन शोषण किया गया। शिकायत के मुताबिक, अधिकारी ने धमकी दी कि अगर वह चुप नहीं रही तो उसका घर तोड़ दिया जाएगा।आरोप यह भी है कि 24 अगस्त 2024 को एसडीएम ने उसे अपने आवास पर बुलाकर दोस्त के साथ गैंगरेप की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट की गई और उसका वीडियो भी बना लिया गया। महिला का कहना है कि इस दौरान उसे चोटें आईं, जिनकी तस्वीरें उसके पास मौजूद हैं।इसके अलावा, महिला ने यह भी दावा किया है कि आरोपी ने दो बार उसका गर्भपात करवाया।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 24 अगस्त 2024 को हुए विवाद की जानकारी खुद एसडीएम ने पुलिस को दी थी और महिला पर हंगामे का आरोप लगाया था। इस मामले में एसडीएम के दोस्त पर बीएनएस की धारा-126 और 169 के तहत केस दर्ज हुआ, लेकिन बाद में समझौता हो गया।गौरतलब है कि हाल ही में ऊना जिले में भी महिला खिलाड़ी ने एसडीएम विश्व देव मोहन चौहान पर रेप का आरोप लगाया था। उस मामले में केस दर्ज हो चुका है, लेकिन अब तक आरोपी अधिकारी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

56 minutes ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

2 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

5 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

5 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

5 hours ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

5 hours ago