कुल्लू (आशा डोगरा, सब एडिटर),
क्रिश्चियन नर्सिंग संस्थान कुल्लू की 52 नर्सिंग छात्राएं इंटर्नशिप के लिए मल्टी स्पेशलिटी मेट्रो अस्पताल गुडगांव जाएगी। यह छात्राएं फाइनल वर्ष की जीएनएम व बीएसई नर्सिंग की छात्राएं हैं। जिनको मेट्रो मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल गुड़गांव से स्कालरशिप मिल गई है। बीएसई नर्सिंग उम्मीदवार को 15000 प्रति माह और जीएनएम को प्रतिमाह 12 हजार स्कालरशिप दी जाएगी। स्कालरशिप चार माह पूर्ण करने के पश्चात इस सेवाकाल में अच्छा प्रदर्शन कर उन्हें रेगुलर जॉव मिल जाएगी। क्रिश्चियन इंस्च्यूट के एमडी सुख देव मसीह व निदेशक ज्योति मसीह ने सभी छात्राओं को भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह संस्थान की बहुत बड़ी उपलब्धी है। संस्थान के निदेशक ने यह जानकारी दी कि वित्त वर्ष जीएनएम नर्सिंग ट्रेनिंग में एसटी एवं एससी श्रेणी के लगभग 10 छात्राओं को निशुल्क ट्रेनिंग करवाने का प्रावधान भी रखा है। गौर रहे कि क्रिश्चियन इंस्च्यूट में प्रशिक्षित छात्राएं अभी तक सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…