चंबा (ओपी शर्मा,संवाददाता),
भरमौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांधा मे 24 सितम्बर को राष्ट्रीय सेवा योजना का 56वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रवक्ता हिन्दी सुभाष शर्मा ने एनएसएस के इतिहास के बारे मे बच्चों को विस्तार मे जानकारी दी और कहा कि एनएसएस महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित है और हमें उनके सिद्धांतों को अपने जीवन मे अपनाना चाहिए।उन्होंने कहा कि शिक्षा और समाज सेवा एक दूसरे के पूरक हैं, एनएसएस युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाता है और युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित करता है अतः युवाओं को एनएसएस से जुड़ना चाहिए। इस अवसर पर बच्चों ने स्कूल परिसर में साफ – सफाई भी की और समाज को स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर स्कूल प्रभारी सुशील पठानिया ने सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम है इससे उनमें जिम्मेदारी की भावना तथा समाज के प्रति कर्तव्य निष्ठा विकसित होती है।
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…