Categories: Uncategorized

हिमाचल के ऊना में SDM पर लगे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप..मामला थाने में दर्ज.

ऊना (ब्यूरो रिपोर्ट),

हिमाचल प्रदेश के ऊना ज़िले में एक HAS अधिकारी और एसडीएम पर युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं.. युवती का कहना है कि एसडीएम ने शादी का झांसा देकर उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए…पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवती की एसडीएम से सोशल मीडिया के ज़रिए पहचान हुई थी.. आरोप है कि एसडीएम ने उसे कई बार ऑफिस बुलाया और एक बार पर्सनल कक्ष में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए ,युवती का आरोप है कि बाद में ऊना विश्राम गृह में किसी और नाम से कमरा बुक कर वहां भी उसके साथ ज़बरदस्ती की गई.. विरोध करने पर एसडीएम ने कथित तौर पर ऑफिस में बनाई गई वीडियो से ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया…युवती के अनुसार, जब उसने शिकायत की बात कही तो एसडीएम ने उससे बात करना कम कर दिया और उसके घर जाने पर धक्के मारकर बाहर निकाल दिया…ASP ऊना सुरेंद्र शर्मा ने पुष्टि की है कि मामले की शिकायत मिल चुकी है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है..युवती का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है…

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

9 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

11 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

11 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

14 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

15 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

15 hours ago