सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर,
विद्युत मंत्रालय व निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर एचपीएस द्वारा 17 सितम्बर से 02 अक्तूबर 2025 तक “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 23.09.2025 को हिमाचल के सबसे बड़ा गाँव निरमंड में सफाई कर्मचारियों के लिए हेल्पऐज इंडिया तथा नगर पंचायत निरमंड के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किया गया । इस शिविर में सफाई कर्मचारियों के अतिरिक्त डे केयर सेंटर निरमंड के वयोवृद्ध व्यक्तियों एवं स्वंय सहायता समूह की महिलाओं की भी स्वास्थ्य जाँच की और दवाइयां भी दी गई। स्वास्थ्य जाँच के साथ नगर पंचायत निरमंड एवं रामपुर एचपीएस के 20 सफाई कर्मचारियों के ब्लड टेस्ट (Whole body test) निशुल्क ब्लड टेस्ट (Whole body test), लिपिड प्रोफ़ाइल, सीबीसी, आरएफटी, एलएफटी, विटामिन डी, बी 12, कैल्शियम, टीएफटी, फीवर प्रोफाइल टेस्ट करवाए गए और उन्हें स्वच्छता किट भी प्रदान की गई। इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ कुल 55 लोगों ने उठाया। इस अवसर पर ई० विकास मारवाह, परियोजना प्रमुख, ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के लिए सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य समाज को सफाई कर्मचारियों के स्वच्छ समाज के निर्माण में उनके महत्वतपूर्ण भूमिका के बारे में अवगत कराना है। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक, कौशल्या नेगी , अमित वर्मा एवं नगर panchayat के वाइस प्रेसिडेंट श्री विकास शर्मा भी उपस्थित रहे।
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…