Categories: Uncategorized

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ी कार्यवाही, मंडी में 7 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट मण्डी।

मंडी। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ अभियान को और तेज कर दिया है। सोमवार को मंडी जिले में दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 7 लोगों को धर दबोचा है। इनमें से पांच आरोपी सुंदरनगर और दो पधर क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए हैं।सुंदरनगर: कार से बरामद हुई 1 किलो 174 ग्राम चरससुंदरनगर थाना पुलिस टीम ने एएसआई दौलत राम की अगुवाई में पुंघ में नाकाबंदी के दौरान मंडी की ओर से आ रही एक कार को रोका। कार सवार युवक पुलिस को देखकर घबरा गए। शक होने पर जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो डिक्की से 1 किलो 174 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिव्यांश (20) निवासी उत्तर प्रदेश, नकुल मित्तल (20) निवासी हरियाणा, अर्णव चौहान (20) निवासी शिमला, सक्षम भारती (20) निवासी कुल्लू और रोहित कुमार (19) निवासी बिहार के रूप में हुई है।डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। नेटवर्क के बड़े सरगना तक पहुंचने के लिए जांच जारी है।पधर: 8 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तारदूसरे मामले में थाना पधर पुलिस ने गश्त के दौरान एक गाड़ी की तलाशी ली। इसमें से 8 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। गाड़ी सवार दो युवकों – सुदाम हुसैन निवासी गवाली और विजय कुमार निवासी उरला – को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को अदालत में पेश करने के बाद 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।पुलिस पूछताछ कर रही है कि यह चिट्टा कहां से लाया गया और किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

Himachal Darpan

Recent Posts

ठियोग में 71 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी व करीबियों की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए…

9 hours ago

जाबली में किराये के कमरे से 26.63 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…

9 hours ago

माड़ो-मटकंडा में 6.80 ग्राम चिट्टा और 28 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, दो गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

9 hours ago

सरकारी धन के कथित गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता का आरोप, नगर परिषद नाहन के दो कर्मचारियों पर केस

संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…

1 day ago

बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से गिरी महिला की मौत, IGMC में एक सप्ताह तक चला उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…

2 days ago

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

3 days ago