Categories: Uncategorized

हिमाचल प्रदेश में मानसून का तांडव, 4861 करोड़ का नुकसान – 451 की मौत, हजारों परिवार बेघर

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला।

शिमला। इस साल हिमाचल प्रदेश में मानसून ने जमकर तबाही मचाई है। 20 जून को प्रदेश में दस्तक देने वाले मानसून ने 22 सितंबर तक 4861.16 करोड़ रुपये का भारी नुकसान पहुंचाया है। अब मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि 25 सितंबर तक मानसून प्रदेश से विदा ले लेगा, मगर जाते-जाते भी यह कहर बरपा गया है।

बरसात से 451 लोगों की मौत, 497 घायल और 47 लोग लापता हो चुके हैं। हजारों घर बरसात की भेंट चढ़ गए और कई परिवार अब तंबुओं में रहने को मजबूर हैं। कई जगह पूरे के पूरे गांव धंस गए हैं, जिससे लोगों के पास नए घर बनाने के लिए जमीन तक नहीं बची है।

सबसे ज्यादा नुकसान चंबा जिले में

प्रदेश में सबसे ज्यादा तबाही चंबा जिले में हुई है। यहां अब तक 2387.64 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया गया है। कांगड़ा को 2027.41 करोड़, शिमला को 1962.08 करोड़, मंडी को 1478.68 करोड़, ऊना को 1195.57 करोड़ और कुल्लू को 1049.07 करोड़ की क्षति हुई है। इसके अलावा हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिले भी प्रभावित हुए हैं।

विभागों को भारी क्षति

लोक निर्माण विभाग (PWD) को सबसे ज्यादा नुकसान – 3000.15 करोड़।

जलशक्ति विभाग (IPH) को 1463.89 करोड़ की क्षति, 77 जलापूर्ति योजनाएं बंद।

बिजली बोर्ड को 139.46 करोड़ का नुकसान, 45 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त।

कृषि विभाग को 51.64 करोड़ और बागवानी विभाग को 27.43 करोड़ का नुकसान।

सड़कें और बुनियादी ढांचा बुरी तरह प्रभावित

प्रदेश में अभी भी 338 सड़कें बंद हैं, जिनमें 2 नेशनल हाईवे भी शामिल हैं।

मंडी में सबसे ज्यादा 109 सड़कें बंद,

कुल्लू में 106 सड़कें और NH-03 अवरुद्ध,

कांगड़ा में 40 सड़कें, शिमला में 22 सड़कें,

अन्य जिलों में भी हालात खराब हैं।

हजारों घर ढहे

कुल 9107 घर क्षतिग्रस्त,

इनमें से 1711 पूरी तरह से नष्ट (665 पक्के, 1046 कच्चे),

7396 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त।

495 दुकानें/फैक्ट्रियां और 7265 गौशालाएं भी तबाह।

प्रदेशभर में तबाही का आलम देखकर लोग सरकार से राहत और पुनर्वास की गुहार लगा रहे हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

डूंगाघाट में भीषण सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी महिंद्रा यूटिलिटी, 12 लोग थे सवार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के डूंगाघाट में एक भीषण सड़क हादसा…

12 hours ago

फेसबुक अकाउंट बंद करने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को मुआवजे की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति भूपेश शर्मा की खंडपीठ के समक्ष दो…

17 hours ago

तीन बहनों का इकलौता भाई था 11 वर्षीय अनिकेत, असमय मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के जिला सिरमौर से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। शिलाई…

1 day ago

जाखू मंदिर में दर्शन करने पहुंचे IGMC कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत, 47 साल की उम्र में थमी सांसें

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे आईजीएमसी शिमला…

3 days ago

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया भगानी फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर, विजिलेंस ने 10,050 रुपये के साथ दबोचा

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ स्टेट…

3 days ago

राजगढ़ में फर्जी कृषक प्रमाण पत्र के सहारे करोड़ों की जमीनों के सौदों का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

निशेष शर्मा राजगढ़। सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों और कथित जाली कृषक…

3 days ago