Categories: Uncategorized

शिलाई क्षेत्र के तीन युवक यमुना नदी में डूबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

हिमाचल–उत्तराखंड की सीमा को विभाजित करने वाली यमुना नदी से बेहद दुःखद खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब थाना पुलिस को टेलीफोन पर सूचना मिली कि तीन युवक यमुना नदी में डूब गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुँच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जांच में पता चला कि शिलाई उपमंडल की ग्वालि पंचायत के तीन युवक यमुना घाट पर स्नान करते समय तेज़ लहरों में बह गए। इनमें अमित (23 वर्ष) पुत्र जोगी राम, कमलेश (22 वर्ष) पुत्र प्रेम सिंह और रजनीश (20 वर्ष) पुत्र प्रेम सिंह, निवासी गांव व डाकघर ग्वालि, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) शामिल हैं। पूछताछ में पता चला कि तीनों युवक हरिद्वार से लौटते समय यमुना घाट पर स्नान करने आए थे। इसी दौरान हादसा हो गया।

स्थानीय लोगों ने करीब 15 मिनट तक युवकों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घाट पर मौजूद एक युवक के पिता ने भी नदी में उतरने की कोशिश की, मगर वहां मौजूद लोगों ने उन्हें रोक लिया। घटना की पुस्टि करते हुए पावंटा साहिब के DSP मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम पांवटा साहिब और पुलिस प्रशासन ने भी मौके का दौरा किया। वर्तमान में गोताखोरों की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में माहौल गमगीन है।

Himachal Darpan

Recent Posts

घर लौट रहा था 17 वर्षीय आयुष, रास्ते में मौत ने छीन ली जिंदगी!

ब्यूरो रिपोर्ट कुपवी/शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुपवी में बुधवार शाम एक दर्दनाक…

6 hours ago

10 महीने से पेंशन बंद, 100% दिव्यांग सुभाष चंद की दर्दभरी गुहार—‘पेंशन बहाल करो या इच्छामृत्यु की अनुमति दो’

ब्यूरो रिपोर्ट सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हुई एक गलती का खामियाजा एक 100…

6 hours ago

हिमाचल में मौसम का बड़ा अलर्ट! 10 जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का खतरा, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट आंधी, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना; ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के…

9 hours ago

मकान निर्माण को लेकर हुआ विवाद, डंडों और थप्पड़-मुक्कों से पीटने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत रामपुरघाट में दो मजदूरों के साथ…

21 hours ago

ददाहू में जुए के अड्डे पर SIU नाहन की दबिश, 1.41 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर में जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

21 hours ago

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

2 days ago