Categories: Uncategorized

कांगड़ा में मां-बेटों का नशा कारोबार बेनकाब, 4.70 लाख कैश और चिट्टा बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा।

कांगड़ा। (नूरपुर )नशे का काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांगड़ा जिले के भदरोया गांव में एक बार फिर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। थाना डमटाल पुलिस ने छापेमारी के दौरान मां और उसके दो बेटों को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बचनी देवी, लवजीत उर्फ लब्बा और करण के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके घर से 22.65 ग्राम चिट्टा (हेरोइन), 4.70 लाख रुपये नकद, 101.7 ग्राम सोने के आभूषण, 478 ग्राम चांदी के आभूषण और एक डिजिटल वेट मशीन बरामद की है।पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपी पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं और इनके खिलाफ आठ मामले पहले से दर्ज हैं। इसके बावजूद आरोपी नशे के इस धंधे से बाज नहीं आए।पुलिस अधीक्षक नूरपुर ने बताया कि नशा माफिया के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मौसम का मिजाज बदला, फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के कारण तापमान…

2 minutes ago

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अब दूसरी पत्नी भी हो सकती है पेंशन की हकदार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पारिवारिक पेंशन से जुड़े एक अहम मामले में मानवीय…

38 minutes ago

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

17 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

19 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

20 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

23 hours ago