Uncategorized

12 वर्षीय बच्चे ने उठाया खौफनाक कदम, 3 महिलाओं पर मामला दर्ज

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

पुलिस थाना चिड़गांव के अंतर्गत उप तहसील जांगला के लिंबडा गांव से एक स्तब्ध कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक 12 वर्षीय बच्चे की जहर खाने से मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में गांव की ही 3 महिलाओं के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, पिटाई और प्रताड़ना करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार चिड़गांव के लिंबडा गांव निवासी बिट्टू ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि 16 सितम्बर की शाम करीब साढ़े 7 बजे जब वह घर पहुंचा तो उसका बेटा अचेत अवस्था में बिस्तर पर पड़ा हुआ था। परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल रोहड़ू ले गए जहां से डाक्टरों ने उसे आईजीएमसी शिमला के लिए रैफर कर दिया। शिमला में इलाज के दौरान 17 सितम्बर की रात करीब 1.30 बजे बच्चे की मौत हो गई।परिजनों को आईजीएमसी में पता चला कि बच्चे ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसके बाद 18 सितम्बर को जब परिजन घर लौटे तो मृतक की मां सीता देवी ने खुलासा किया कि 16 सितम्बर को उसके बेटे को गांव की 3 महिलाओं ने पीटा तथा उसे गौशाला में बंद किया। इस प्रताड़ना से आहत होकर बेटे ने जहर खा लिया, जिससे उसकी जान चली गई। डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि 19 सितम्बर को बच्चे का अंतिम संस्कार करने के बाद उसका पिता उनके कार्यालय में आया और आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस थाना चिड़गांव में मामला दर्ज किया गया है तथा आगे की जांच की जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

ठियोग में 71 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी व करीबियों की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए…

8 hours ago

जाबली में किराये के कमरे से 26.63 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…

9 hours ago

माड़ो-मटकंडा में 6.80 ग्राम चिट्टा और 28 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, दो गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

9 hours ago

सरकारी धन के कथित गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता का आरोप, नगर परिषद नाहन के दो कर्मचारियों पर केस

संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…

1 day ago

बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से गिरी महिला की मौत, IGMC में एक सप्ताह तक चला उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…

2 days ago

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

3 days ago