Categories: Uncategorized

हमीरपुर जाने वाले ध्यान दें! इस रोड पर वाहनों की आवाजाही 20 अक्तूबर तक रहेगी बंद

हमीरपुर (ब्यूरो रिपोर्ट),

पीएमजीएसवाई के तृतीय चरण में अपग्रेड की जा रही हमीरपुर-भोरंज-जाहू सड़क के कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए इस सड़क पर लंबलू और कैहरवीं के बीच के हिस्से पर यातायात 20 अक्तूबर तक बंद किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि पहले यह सड़क 12 सितंबर तक बंद की गई थी, लेकिन लगातार खराब मौसम के कारण इसका कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसलिए, अब इसे 20 अक्तूबर तक बंद किया गया है।जिलाधीश ने बताया कि इस दौरान हमीरपुर से भोरंज की ओर जाने वाले वाहन लंबलू से नुहाड़ा, डुगली और डबरेड़ा होते हुए कैहरवीं चौक पहुंच सकते हैं। इसी प्रकार, भोरंज से हमीरपुर की ओर से आने वाले वाहन कैहरवीं चौक से झनिक्कर-ताल वाया बढार सड़क को वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

ठियोग में 71 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी व करीबियों की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए…

8 hours ago

जाबली में किराये के कमरे से 26.63 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…

9 hours ago

माड़ो-मटकंडा में 6.80 ग्राम चिट्टा और 28 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, दो गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

9 hours ago

सरकारी धन के कथित गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता का आरोप, नगर परिषद नाहन के दो कर्मचारियों पर केस

संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…

1 day ago

बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से गिरी महिला की मौत, IGMC में एक सप्ताह तक चला उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…

2 days ago

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

3 days ago