ओपी शर्मा चंबा
चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 3 बजे परेल घार के समीप एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर रावी नदी में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार में सवार एक इंटर्न डॉक्टर की मौत हो गई, जबकि एक इंटर्न युवती नदी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गई। हादसे में दो अन्य इंटर्न डॉक्टर घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती करवाया गया है।जानकारी के अनुसार, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के चार चिकित्सा स्नातक प्रशिक्षु (इंटर्न) चंबा की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान परेल के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई से रावी नदी में जा गिरी। हादसे में अखिलेश (गांव बड़सर, जिला हमीरपुर) की मौके पर मौत हो गई। वहीं, इशिका (रोहडू, जिला शिमला) नदी में बहकर लापता हो गई। घायलों में रिशांत (जिला शिमला) और दिव्यांक (जिला सोलन) शामिल हैं।उधर, पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।चंबा के एसपी अभिषेक यादव ने हादसे की पुष्टि की है और बताया कि नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…
ऊना (अक्की रत्तन ,संवाददाता ), चिंतपूर्णी विधान सभा की डूहल बटवाला पंचायत राडा पेड़ा गांव…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में पंचायत और शहरी निकाय चुनावों को लेकर प्रक्रिया ने रफ्तार…
ब्यूरो रिपोर्ट। पंजाब में स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा…
निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…