Uncategorized

चंबा में पुलिस की नाकेबंदी में 10.13 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक-युवती गिरफ्तार

ओपी शर्मा चंबा।

बीती रात लगभग 11 बजे चंबा के प्रवेश द्वार कटोरी बंगला पर पुलिस की एसआईयू टीम ने नाकेबंदी के दौरान 10.13 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने पठानकोट से चंबा की ओर आ रही महिंद्रा बोलेरो (एचपी 81 2734) को रोकर तलाशी ली।तलाशी के दौरान गाड़ी में सवार युवक और युवती पुलिस को देखकर घबरा गए और स्थानीय होने का हवाला देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। सख्ती बरतते हुए पुलिस ने गहन तलाशी की, जिसमें ड्राइवर सीट के नीचे चिट्टा बरामद हुआ।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान 28 वर्षीय नरेंद्र सिंह, पुत्र प्रकाश चंद, निवासी ब्रगांल, सलूनी और 23 वर्षीय तमन्ना, पत्नी नरेंद्र सिंह, निवासी ब्रंगाल, सलूनी के रूप में हुई है।एसआईयू टीम ने बरामद चिट्टे को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना चुवाडी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। डीएसपी योगराज चंदेल ने पुष्टि करते हुए कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस इस मुहिम को भविष्य में भी सख्ती से जारी रखेगी।पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि नशा कहां से लाया गया और किसे सप्लाई किया जाना था।

Himachal Darpan

Recent Posts

सरकारी धन के कथित गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता का आरोप, नगर परिषद नाहन के दो कर्मचारियों पर केस

संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…

5 hours ago

बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से गिरी महिला की मौत, IGMC में एक सप्ताह तक चला उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…

1 day ago

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

2 days ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

2 days ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

3 days ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

3 days ago