ज्वालामुखी (पंकज शर्मा,संवाददाता),
रंग बिरंगी लाइटो से रोशन होगा मंदिर परिसर
शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में 22 सितंबर से शारदीय अश्विन नवरात्रों का शुभारंभ होने जा रहा है। इस दौरान मंदिर को विशेष रूप से सजाया जाएगा। सवा 5 क्विंटल रंग बिरंगे फूलों की सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगाएगा।फिलहाल भारी बारिश और आपदा की स्थिति के चलते श्रद्धालुओं की संख्या कम है, लेकिन जैसे ही नवरात्र शुरू होंगे, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।125 होमगार्ड व स्थानीय पुलिस व मंदिर सुरक्षा कर्मी डीएसपी के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखेंगे।करीब 80 सीसीटीवी कैमरे से जिनकी मॉनिटरिंग मंदिर परिसर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम से होगी से असमाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी।पार्किंग स्थल शहर के बाहर चिन्हित किये गए हैँ।100 अतिरिक्त अस्थाई कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे, जो श्रद्धालुओं की कतार व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का ध्यान रखेंगे।श्रद्धालुओं के लिए तीन समय का लंगर भोजन रहेगा, वहीं व्रतधारियों के लिए फलाहार की भी व्यवस्था की जाएगी।निःशुल्क दवाई और जांच के लिए मेडिकल कैंप लगाया जाएगा।सभी व्यवस्थाओं की देखरेख मंदिर न्यास करेगा ताकि नवरात्रि सुचारू रूप से संपन्न हों।श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध दर्शन करवाने और उनकी हर सुविधा का ध्यान रखने की विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिर न्यास का लक्ष्य है कि नवरात्र का पर्व श्रद्धालुओं के लिए सुखद और सफल अनुभव बने।
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…
ऊना (अक्की रत्तन ,संवाददाता ), चिंतपूर्णी विधान सभा की डूहल बटवाला पंचायत राडा पेड़ा गांव…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में पंचायत और शहरी निकाय चुनावों को लेकर प्रक्रिया ने रफ्तार…
ब्यूरो रिपोर्ट। पंजाब में स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा…
निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…