Uncategorized

आईटीआई नोहराधार में नए सत्र की शुरुआत, छात्रों को मिला मार्गदर्शन और जलपान

नोहराधार (निशेष शर्मा,संवाददाता),

संस्थान प्रशासन ने बताया कि नए प्रवेश (Admission) की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2025 तक बढ़ा दी गई है, ताकि अधिक से अधिक इच्छुक विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा से जुड़ सकें। यह कदम स्थानीय युवाओं को शिक्षा के अतिरिक्त अवसर प्रदान करेगा।एम.डी.आई.टी.आई. नोहराधार में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में हुई। इस अवसर पर संस्थान की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए जलपान की विशेष व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में संस्थान के प्रधानाचार्य रवींद्र चौहान, वरिष्ठ प्रवक्ता राजेश भारद्वाज और प्रशिक्षक नितेश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।सत्रारंभ अवसर पर वक्ताओं ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए तकनीकी शिक्षा के महत्व और रोजगारपरक अवसरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के दौर में तकनीकी शिक्षा न केवल आत्मनिर्भरता की राह दिखाती है बल्कि स्वरोजगार एवं सरकारी-गैरसरकारी क्षेत्रों में बेहतर संभावनाओं के द्वार भी खोलती है। इसके साथ ही छात्रों को अनुशासन, समय प्रबंधन और कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करने की प्रेरणा दी गई।कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों को संस्थान की गतिविधियों, प्रशिक्षण प्रक्रियाओं और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित छात्र-छात्राओं ने इस पहल का स्वागत किया और इसे अपने करियर निर्माण की दिशा में अहम बताया।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें 98166 52409

Himachal Darpan

Recent Posts

ठियोग में 71 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी व करीबियों की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए…

8 hours ago

जाबली में किराये के कमरे से 26.63 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…

8 hours ago

माड़ो-मटकंडा में 6.80 ग्राम चिट्टा और 28 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, दो गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

8 hours ago

सरकारी धन के कथित गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता का आरोप, नगर परिषद नाहन के दो कर्मचारियों पर केस

संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…

1 day ago

बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से गिरी महिला की मौत, IGMC में एक सप्ताह तक चला उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…

2 days ago

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

3 days ago