Uncategorized

चंबा की सलूणी में ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, पति-पत्नी की मौत। बेटा घायल मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता),

चंबा के सलूणी के वांगल-मंगलेरा मार्ग पर वीरवार देर शाम आल्टो कार के गहरी खाई में गिरने से सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के वक्त कार में कुल तीन लोग सवार थे। घायल को मेडिकल कालेज चंबा में प्राथमिक उपचार के बाद टीएमसी रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मेडिकल कालेज चंबा की मोर्चरी में रखवा दिया है जिन्हें आज परिजनों को सौंपा जाएगा। जानकारी के मुताबिक सलूनी के गगलू गांव का घिसो राम पत्नी रजनी और बेटे मुकेश संग कार में सवार होकर अपने रिश्तेदार से मिलने के बाद देर शाम घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में मंदरोड़ी नाला के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी ढांक से करीब डेढ़ सौ फीट नीचे लुढक़ गई।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को घायलावस्था में उठाकर वाहन के जरिए उपचार के लिए मेडिकल कालेज भिजवाया। जहां चिकित्सक ने घिसो और रजनी को मृत घोषित करार दे दिया। घायल मुकेश की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना को लेकर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

कोटखाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे और अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…

16 hours ago

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…

17 hours ago

तेंदुए को पकड़ने ले लिए लगाया टूटा पिंजरा

ऊना (अक्की रत्तन ,संवाददाता ), चिंतपूर्णी विधान सभा की डूहल बटवाला पंचायत राडा पेड़ा गांव…

18 hours ago

“हिमाचल में चुनावी बिगुल: 15 मई के बाद पंचायत व निकाय चुनाव“

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में पंचायत और शहरी निकाय चुनावों को लेकर प्रक्रिया ने रफ्तार…

19 hours ago

“एंट्री टैक्स के विरोध में उबाल: हाईवे जाम, 31 मार्च से पंजाब-हिमाचल एंट्री प्वाइंट बंद करने की चेतावनी”“

ब्यूरो रिपोर्ट। पंजाब में स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा…

24 hours ago

HRTC चालक पर हमला, कर्मचारियों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…

1 day ago