नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता),
नाहन शहर और आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को रविवार 21 सितम्बर 2025 को दिनभर बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। बिजली विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि रविवार 21 सितंबर को सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक 11 केवी सब-स्टेशन दो-सड़का पर आवश्यक मरम्मत एवं रख-रखाव कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते नाहन नं. 1, नाहन नं. 2, नाहन नं. 3, सराहां-बागथन, आईटीआई, बोगरिया घाट और शम्भुवाला फी डरों से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। नाहन शहर के विभिन्न मोहल्लों सहित सराहां, बागथन, आईटीआई परिसर, बोगरिया घाट, शम्भुवाला और आसपास के अधिकांश इलाकों में दिनभर बिजली ठप रहेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मौसम खराब रहने की स्थिति में शटडाउन की तिथि व समय में परिवर्तन संभव है। वहीं, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील भी की गई है।
संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…
सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…
नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…