संध्या कश्यप नाहन।
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। 42 वर्षीय कामगार बलराम सिंह की करंट लगने से मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, बलराम सिंह पुत्र मुसाफिर निवासी राजवाड़ा, जिला दरभंगा (बिहार) कालाअंब के एक निजी उद्योग में बतौर ऑपरेटर कार्यरत था। सुबह ड्यूटी के दौरान जैसे ही उसने मशीन चालू की, अचानक तेज करंट का झटका लगा और वह मौके पर ही गिर पड़ा।साथी कामगारों ने तुरंत फैक्ट्री प्रबंधन को सूचना दी और घायल को नजदीकी निजी अस्पताल पहुँचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।हादसे की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कुलवंत सिंह के नेतृत्व में कालाअंब पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेज दिया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि करंट लगने से कामगार की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…
सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…
नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…