Uncategorized

उपाध्यक्ष विनय कुमार ने रेणुका विधानसभा क्षेत्र के संगड़ाह उपमंडल में भारी बरसात से हुए नुकसान का लिया जायजा।

नाहन 17 सितंबर। हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज अपने सिरमौर जिला के प्रवास के दौरान रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों का दौरा कर मानसून के दौरान भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस वर्ष मानसून में सामान्य से अधिक बारिश होने से प्रदेश भर में जानमाल व अन्य संपत्ति को क्षति हुई है। प्रदेश सरकार द्वारा राहत व पुनर्वास कार्य के साथ-साथ आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता आधार पर बहाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के चलते सिरमौर जिला में भी काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि रेणुका क्षेत्र में संगडाह उपमंडल के अन्तर्गत लगभग 1 करोड़ 80 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। नोहराधार में 7 लाख, 50 हजार, तथा हरिपुरधार में 52 लाख के नुकसान का आकलन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रभावितों को नियमानुसार अग्रिम राहत राशि प्रदान की जा चुकी है।

उन्होंने संबंधित विभागों को नुकसान का सही आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। विधानसभा उपाध्यक्ष ने इस दौरान ग्राम पंचायत गवाई में सड़क मार्ग का निरीक्षण भी किया तथा लोक निर्माण विभाग को सड़क मार्ग की मुरम्त करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत टौंड़ा में लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा समस्याओं के निराकरण के लिए उन्हें आश्वसत किया।


उपाध्यक्ष ने चोकर मडीयान में भूस्खलन से बेघर हुए परिवारों से मिले तथा उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
उपाध्यक्ष ने गांव जामल में 13 से 20 सितंबर तक चल रहे श्री मदभागवत कथा में भी भाग लिया तथा पूजा अर्चना कर कथा श्रवण किया।
इस दौरान कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव मित्र सिंह तोमर,बीडीसी चेयरमैन तेजेंद्र कमल, उप मंडलाधिकारी संगडाह सुनिल कायथ, बीडीओ नेहा नेगी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग राम सिंह ठाकुर,

Himachal Darpan

Recent Posts

नगर परिषद नाहन में स्वच्छता कार्यशाला आयोजित, कचरा पृथक्करण और स्वच्छ सर्वेक्षण पर दिया गया विशेष जोर

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन नगर परिषद के मीटिंग हॉल में आज शहरी विकास विभाग,…

4 hours ago

“किसी को उपहार, किसी को फटकार – यह तो न करो सरकार!”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), ग्रामीण क्षेत्रों में खोले जाएँ CBSE स्कूल – राजकीय भाषाई…

6 hours ago

आपदा मित्र की समाज में अहम भूमिका- उपायुक्त

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शुक्रवार को आपदा मित्रों के…

9 hours ago

धर्मपुर में खोखे से 1.20 लाख का सामान चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), धर्मपुर क्षेत्र में चोरी की एक वारदात का पुलिस ने…

9 hours ago

परवाणू में युवक से 7.36 ग्राम चिट्टा बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), दिनांक 12 फरवरी 2026 को परवाणू पुलिस थाना…

9 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 1.115 किलोग्राम चरस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

शिमला जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस…

10 hours ago