Categories: Uncategorized

बंजार महाविद्यालय भवन खतरे की जद में, विधायक शौरी ने लिया स्थिति का जायजा

बंजार (आशा डोगरा, सब एडिटर),

प्रदेश में इस वर्ष की भारी बरसात से अनेक सरकारी भवनों को नुकसान पहुँचा है। बाढ़ और भूस्खलन के कारण सरकारी संपत्तियों को गंभीर क्षति हुई है। बंजार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित बंजार महाविद्यालय का भवन भी इस आपदा से प्रभावित हुआ है। महाविद्यालय की चार मंज़िला इमारत में महीन दरारें आई हैं और भवन के धरातल पर पानी का भारी रिसाव हो रहा है। साथ ही महाविद्यालय प्रांगण में भी व्यापक भूस्खलन देखने को मिला है।

विधायक सुरेंद्र शौरी ने आज महाविद्यालय का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि दो सप्ताह से अधिक समय से कॉलेज बंद है, जो विद्यार्थियों के हित के विपरीत है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही कक्षाएँ शुरू होना जरूरी है ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

विधायक शौरी ने उपमंडल अधिकारी बंजार तथा अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग बंजार को निर्देश दिए हैं कि खतरे का आकलन कर महाविद्यालय की कक्षाएँ सुरक्षित रूप से शुरू कराई जाएँ। उन्होंने कहा कि प्रशासन आवश्यक कदम उठाकर विद्यार्थियों की शिक्षा सुचारू रूप से बहाल करने में सहयोग करे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सरकारी धन के कथित गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता का आरोप, नगर परिषद नाहन के दो कर्मचारियों पर केस

संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…

4 hours ago

बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से गिरी महिला की मौत, IGMC में एक सप्ताह तक चला उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…

1 day ago

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

2 days ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

2 days ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

3 days ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

3 days ago