Uncategorized

शिलाई में फर्जी आरक्षण रोस्टर वायरल, डीसी सिरमौर बोलीं– होगी सख्त कार्रवाई

जिला सिरमौर के शिलाई विकासखंड में पंचायत चुनावों को लेकर कुछ शातिर तत्वों द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए कथित आरक्षण रोस्टर तैयार कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इससे क्षेत्र में भ्रम का माहौल पैदा हो गया। इस मामले पर उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने कड़ा संज्ञान लेते हुए स्पष्ट किया कि उपायुक्त कार्यालय की ओर से ऐसा कोई भी आरक्षण रोस्टर जारी नहीं किया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रसारित इस दस्तावेज़ को पूरी तरह फर्जी और भ्रामक करार दिया।
डीसी ने बताया कि चुनाव जैसे संवेदनशील विषय पर झूठी और अपुष्ट जानकारी फैलाना गंभीर अपराध है। इस तरह की फेक न्यूज न केवल आम जनता को गुमराह करती है, बल्कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी प्रश्नचिन्ह लगाती है। उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत संबंधित विभाग को दी जा चुकी है और जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की सूचना केवल आधिकारिक स्रोतों से ही लें और सोशल मीडिया पर अपुष्ट दस्तावेज़ साझा करने से बचें।

Himachal Darpan

Recent Posts

सरकारी धन के कथित गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता का आरोप, नगर परिषद नाहन के दो कर्मचारियों पर केस

संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…

4 hours ago

बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से गिरी महिला की मौत, IGMC में एक सप्ताह तक चला उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…

1 day ago

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

2 days ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

2 days ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

3 days ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

3 days ago