Categories: Uncategorized

ददाहू मंडल ने पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर किया सेवा कार्य

ददाहू (हेमंत चौहान, संवाददाता),

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल ददाहू ने सिविल अस्पताल ददाहू में मरीजों को फल वितरित किए और अस्पताल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल, बीडीसी अध्यक्षा नाहन अनीता शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर सहित भाजपा मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने देशभर में 15 दिन से अधिक समय के लिए ‘सेवा पखवाड़ा’ शुरू किया है। इसके तहत 2 अक्टूबर तक स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मेले, बुद्धिजीवियों के समागम और विभिन्न जनसंपर्क, कल्याण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर केंद्रित एक राष्ट्रव्यापी अभियान की भी शुरुआत की जाएगी।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल ददाहू के कार्यकर्ता पूर्णचंद जोशी, आशु वालीया, अरुण गर्ग, विजयपाल, अनिल ठाकुर, चेत सिंह, जोगिंदर सिंह, कर्म दत्त सुरेंद्र मोहन, मोहन सिंह ठाकुर, सुखो देवी और विकास गर्ग भी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नगर परिषद नाहन में स्वच्छता कार्यशाला आयोजित, कचरा पृथक्करण और स्वच्छ सर्वेक्षण पर दिया गया विशेष जोर

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन नगर परिषद के मीटिंग हॉल में आज शहरी विकास विभाग,…

11 hours ago

“किसी को उपहार, किसी को फटकार – यह तो न करो सरकार!”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), ग्रामीण क्षेत्रों में खोले जाएँ CBSE स्कूल – राजकीय भाषाई…

12 hours ago

आपदा मित्र की समाज में अहम भूमिका- उपायुक्त

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शुक्रवार को आपदा मित्रों के…

15 hours ago

धर्मपुर में खोखे से 1.20 लाख का सामान चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), धर्मपुर क्षेत्र में चोरी की एक वारदात का पुलिस ने…

15 hours ago

परवाणू में युवक से 7.36 ग्राम चिट्टा बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), दिनांक 12 फरवरी 2026 को परवाणू पुलिस थाना…

15 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 1.115 किलोग्राम चरस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

शिमला जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस…

16 hours ago