Categories: Uncategorized

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2025” का आगाज़

सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर।
विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार तथा एसजेवीएन के निगम मुख्यालय, शिमला के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन स्टेशन द्वारा “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025” का आयोजन 17 सितम्बर, 2025 से 02 अक्तुबर, 2025 तक किया जा रहा है। स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत 17 सितंबर को शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुई, जिसमें परियोजना परिसर झाकड़ी तथा डैम साइट नाथपा के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस श्री राजीव कपूर जी ने सभी उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई, जिसमें स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने तथा स्वच्छता के काम करने के लिए प्रति वर्ष 100 घंटे समर्पित करने का संकल्प भी लिया गया। इसी के साथ हेल्प एज इंडिया द्वारा चलाई जा रही मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से भी पंचायत दोफ़दा के गाँव दोफ़दा और गाँव मंधारा के स्थानीय लोगों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। इसी के साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता को अपने आचरण में अपनाने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए परियोजना कार्यस्थल में सेल्फी एवं स्टैंडी भी स्थापित किए गए हैं।

स्वच्छता ही सेवा 2025 का 9वां संस्करण 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक “स्वच्छोत्सव” थीम पर आधारित है, जो देश भर में मनाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य संस्कृति, सामुदायिक भागीदारी और उत्सव के उत्साह का मिश्रण करते हुए, पर्यावरण-अनुकूल और शून्य-अपशिष्ट समारोहों के लिए नए मानक स्थापित करना है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल के स्कूली बच्चों की मौज! दिवाली पर लगातार 5 दिन की छुट्टियां, 11 नवंबर से खुलेंगे स्कूल

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के स्कूली विद्यार्थियों के लिए नवंबर का महीना त्योहारों की खुशियां…

8 hours ago

नाहन में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर कड़े से किया वार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय नाहन के विला राउंड क्षेत्र में पुलिस भर्ती की तैयारी कर…

1 day ago

नाहन हिंसक झड़प पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पथराव मामले में दोनों पक्षों के 11 गिरफ्तार; आज कोर्ट में होगी पेशी

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन के बाल्मीकि चौक पर 23 अक्टूबर को दो समुदायों के बीच हुए…

2 days ago

शिमला में 257 ग्राम चिट्टे के साथ अमृतसर का युवक गिरफ्तार, शोघी में टैक्सी की तलाशी के दौरान मिली नशे की खेप

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते…

3 days ago

नाहन में हिंसक झड़प के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन, 29 अक्टूबर तक धारा 163 लागू; रैली-प्रदर्शन पर रोक

संध्या कश्यप नाहन नाहन में हिंसक झड़प के बाद प्रशासन सख्त, 29 अक्टूबर तक धारा…

3 days ago

राजगढ़ के मयोग गांव में युवक और महिला ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के अंतर्गत मयोग गांव में एक युवक…

4 days ago