सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर।
ईo विकास मारवाह, परियोजना प्रमुख, रामपुरई एचपीएस ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाकर स्वच्छता पखवाड़े का शुभारम्भ किया I जिसमें स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने तथा स्वच्छता के काम करने के लिए प्रति वर्ष 100 घंटे समर्पित करने का संकल्प भी लिया गया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे स्वस्थ जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है इसलिए शारीरिक स्वछता के साथ -साथ अपने आसपास के जगहों व वातावरण की सफाई भी अवश्यक है साथ ही स्वछता की भावना को अपनाते हुए भारत को स्वच्छ बनाने में अपना महत्वपूरण योगदान देने की सभी से अपील की | इस कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों को जागरूक करने के लिए सार्वजानिक स्थानों पर हेल्प एज इंडिया द्वारा चलाई जा रही मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से परियोजना प्रभावित पंचायतों के गाँव में स्वच्छता संबधी पोस्टर स्थापित किये गये तथा ग्रमीणों को स्वच्छता शपथ दिलाई कर अपने गाँव व गली-गली को स्वच्छ रखने की अपील की गई | साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता को अपने आचरण में अपनाने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए परियोजना कार्य स्थल में सेल्फी एवं सैंडी भी स्थापित किए गए।
संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…
सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…
नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…