Uncategorized

भरवाईं स्कूल में हुआ विश्व ओजोन दिवस का आयोजन

ऊना (अकी रतन),
राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला भरवाईं में पीकॉक इको क्लब द्वारा स्कूल प्रबंधन समिति सदस्यों एवम बच्चों की उपस्थिति में विश्व ओजोन दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के छठी से जमा दो कक्षा के छात्रों को शामिल किया गया । इस दौरान प्रधानाचार्य प्रधानाचार्य निर्मल कुमार ने कहा कि विश्व ओजोन दिवस जैव विविधता के नुकसान, बढ़ते पर्यावरणीय मुद्दों को उजागर करने के लिए हर साल 16 सितंबर को मनाया जाता है, जो ओजोन परत के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन को 1987 में “मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल” पर हस्ताक्षर किए जाने की याद में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य ओजोन परत को नष्ट करने वाले पदार्थों के उत्पादन को कम करना है । विश्व ओजोन दिवस 2025 की थीम “विज्ञान से वैश्विक कार्रवाई तक” (From Science to Global Action) है। यह विषय ओजोन क्षरण को पहचानने में विज्ञान की भूमिका और ओजोन परत की सुरक्षा के लिए वैश्विक सहयोग से प्राप्त अद्भुत सफलता पर प्रकाश डालता है। इस प्रयास से स्कूली बच्चों में ज्ञान निर्माण में मदद मिलेगी और उन्हें जटिल पर्यावरणीय मुद्दों के समाधान के लिए तैयार करने के साथ पर्यावरण को स्वच्छ और भविष्य के लिए संरक्षित करने को प्रोत्साहित किया गया ।इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य सुरिन्दर सिंह ने बच्चों को विश्व ओजोन दिवस के महत्व के बारे मैं बताया ।यह सारा कार्यक्रम प्रवक्ता जीव विज्ञान सुरेश कुमारी के मार्गदर्शन मैं हुआ | इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

6 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

7 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

7 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

7 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

9 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

9 hours ago