Uncategorized

सिरमौर किसान सभा ने स्मार्ट मीटर नीति वापसी की उठाई मांग

नाहन (हेमंत चौहान, संवाददाता),

हिमाचल किसान सभा जिला सिरमौर कमेटी ने सरकार और बिजली बोर्ड द्वारा लागू की जा रही स्मार्ट मीटर नीति को गरीब, किसान और मज़दूर विरोधी करार देते हुए इसे तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की है। किसान सभा की ओर से अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग नाहन को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि स्मार्ट मीटर नीति के कारण गरीब परिवारों के घरों की बिजली कट सकती है तथा कृषि कार्यों के लिए बिजली उपयोग पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। इससे किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा और आम परिवारों के लिए बिजली बिल चुकाना मुश्किल हो जाएगा।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि स्मार्ट मीटर नीति से बिजली बोर्ड में रोजगार प्रभावित होगा और यह नीति बड़े डिस्कॉम को लाभ पहुंचाने के साथ-साथ बिजली सेवाओं के निजीकरण की दिशा में कदम है। किसान सभा ने जिला के किसानों और आम जनता को इस मुद्दे पर सुनवाई करने की मांग करते हुए कहा कि सरकार व बिजली बोर्ड को जनहित में इस नीति को तत्काल प्रभाव से वापस लेना चाहिए।

इस ज्ञापन पर सतपाल मान (अध्यक्ष), बलदेव सिंह (कोषाध्यक्ष), जगदीश पुंडीर (अध्यक्ष नाहन ब्लॉक), राम सिंह वालिया (कोषाध्यक्ष नाहन ब्लॉक) सहित विश्वनाथ शर्मा, राकेश रामोल और संतोष कपूर के हस्ताक्षर हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

13 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

13 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

13 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

14 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

17 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

22 hours ago