Categories: Uncategorized

नाला पार करते पानी के तेज बहाव में बहे दो चचेरे भाई, एक की मौत दूसरे की तलाश जारी

मंडी (नितेश सैनी, संवाददाता),

पंडोह पुलिस चौकी के तहत आने वाले इलाका शिवाबदार के सुमानाले के तेज बहाव में दो चचेरे भाई बह गए। इसमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है। मिली जानकारी के अनुसार सुमा गांव के 15-16 लोग सायर पर्व पर देवता शुकदेव ऋषि थट्टा का आशीवार्द लेने उनके मंदिर गए हुए थे। जब यह लोग वापिस आ रहे थे तो सुमानाले के पास हादसा पेश आ गया। बताया जा रहा है कि इस नाले पर लकड़ियां डालकर अस्थाई पुल बनाए गए थे जो कि अचानक टूट गया और यह दोनों चचेरे भाई नाले के तेज बहाव में बह गए। बाकी लोगों ने ग्रामीणों की मदद से तुरंत प्रभाव से सर्च रेस्क्यू आपरेशन चलाया। इसमें से एक शव को बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है। जिसका शव मिला है उसकी पहचान प्रेम सिंह के रूप में हुई है जोकि सुमा गांव का रहने वाला है। जबकि मनोहर लाल अभी तक लापता है। यह भी सुमा गांव का ही रहने वाला है। यह दोनों चचेरे भाई थे। पंडोह पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

12 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

12 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

12 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

12 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

15 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

20 hours ago