Categories: Uncategorized

झंडूता में सनसनीखेज घटना: ग्राम पंचायत डूडीयां में युवक की जली हुई लाश मिली, पुलिस ने शुरू की जांच

झंडूता(जीवन सिंह ,संवाददाता),

झंडूता विधानसभा क्षेत्र के पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र ग्राम पंचायत डूडीयां में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव डूडीयां निवासी सौरभ चंदेल (37 वर्ष), पुत्र महेंद्र कुमार की जली हुई डेडबॉडी पंचायत घर के समीप डूडीयां-कलोल रास्ते पर मिली। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।सूचना मिलते ही पुलिस थाना तलाई की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल घुमारवीं भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि सौरभ चंदेल एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत था।पुलिस थाना तलाई के सहायक निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सौरभ ने अपनी मां से कंपनी में काम के लिए जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन डूडीयां और कलोल के बीच रास्ते में उसने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं और मृतक के परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी कानूनी औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

7 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

8 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

8 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

8 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

10 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

10 hours ago