Categories: Uncategorized

जिला परिषद शिमला की साधारण बैठक आयोजित

शिमला, ब्यूरो रिपोर्ट ,

बैठक में 75 प्रश्न एवं 66 प्रस्तावों पर विस्तारपूर्वक हुई चर्चा

जिला परिषद शिमला की त्रैमासिक साधारण बैठक का आयोजन आज जिला परिषद भवन चलौंठी के सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी ने की। बैठक से पूर्व प्रदेश में हाल ही में हुई भारी आपदा में जान गंवाने वालों के लिए श्रद्धांजलि स्वरूप 2 मिनट का मौन रखा गया।बैठक के दौरान जिला परिषद सदस्यों के कुल 75 प्रश्न एवं 66 प्रस्तावों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला परिषद् अध्यक्ष ने कहा कि जिला परिषद की बैठकों का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को गति प्रदान करना तथा जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी के लिए आभार जताया और अधिकारियों से आग्रह किया कि सदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर प्राथमिकता से कार्यवाही करें।बैठक में सदस्य अनिल काल्टा ने आपदा से हुए नुकसान की भरपाई हेतु पर्याप्त वित्तीय प्रावधान उपलब्ध करवाने की मांग की। इस पर कार्यकारी सदस्य सचिव एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा ने बताया कि आपदा से हुए नुकसान की भरपाई नियमों के अनुरूप की जा रही है, जिसके अंतर्गत ग्रामीण सड़कों के लिए प्रति किलोमीटर 75 हजार रुपए तथा राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़कों के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए देने का प्रावधान है। उन्होंने सदस्यों से आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर प्रस्ताव शीघ्र प्रशासन को भेजने का आग्रह किया।जिला परिषद सदस्य सुभाष कैंथला ने नारकंडा या कुमारसैन में प्रदूषण जांच केंद्र खोलने का प्रस्ताव रखा, जिस पर हिमफैड के अधिकारी ने अवगत कराया कि इच्छुक उम्मीदवार मोर्थ पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं, जिसकी अनुमति एक सप्ताह के भीतर मिल जाती है। सदस्य त्रिलोक भलूनी ने प्राकृतिक आपदा से हुए भारी नुकसान को देखते हुए हिमाचल में राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का प्रस्ताव प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजने की अनुशंसा की। वहीं, सदस्य कौशल मूंगटा ने जिला परिषद भवन में सदस्यों के लिए लाउंज निर्माण का प्रस्ताव रखा, जिस पर बैठक में निर्णय लिया गया कि भवन की छत निर्माण पूर्ण होने के बाद लाउंज का निर्माण किया जाएगा।इस बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 10 नए प्रस्ताव भी अनुमोदित किए गए। सभी सदस्यों ने अपने क्षेत्रों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सदन में उठाया और अधिकारियों से त्वरित व प्रभावी कार्यवाही की मांग की।इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेन्द्र रेटका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

9 hours ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

2 days ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

2 days ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

2 days ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

3 days ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

4 days ago