Categories: Uncategorized

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनय गुप्ता ने डिपुओं में दालों के दाम बढ़ाने की कड़े शब्दों में की निंदा

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनय गुप्ता  ने प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी डिपुओं में चने और उड़द की दालों के दाम ₹12 प्रति किलो के हिसाब से बढ़ाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा इस कल्याणकारी राज्य में प्रदेश की दमनकारी सरकार ने डिपूओं में उपलब्ध होने वाले सामान की कीमतों में भारी भरकम इजाफा करके गरीब जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो केंद्र की मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में जीएसटी की दरों में भारी कटौती कर गरीबों और साधनहीन  लोगों को महंगाई से निजात दिलाने का काम किया है परंतु दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश सरकार ने सस्ते राशन के डिपो में भी दालों के रेट बढ़ाकर प्रदेश की गरीब जनता के जेब में डाका डालने का काम किया है। विनय गुप्ता ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि यदि सुक्खू सरकार इसी प्रकार से अलोकतांत्रिक फैसले  लेकर  गरीब जनता पर महंगाई का बोझ लादती रहेगी तो प्रदेश की जनता इस सरकार को कभी माफ नहीं करेगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

14 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

14 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

14 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

14 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

18 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

23 hours ago