मुख्य समाचार

पेंशन, जी.पी.एफ. अदालत एवं लेखा कार्यशाला आयोजित – लेखांकन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने का प्रयास

ब्यूरो रिपोर्ट,सोलन

भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG) के कार्यालय (मुख्यालय) से प्राप्त पेंशन, जी.पी.एफ. अदालत एवं लेखा कार्यशाला का आयोजन 12 सितम्बर 2025 को जिला सोलन में मुख्यालय स्तर पर किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ जिलाधीश मनमोहन शर्मा द्वारा किया गया। वरिष्ठ उप महालेखाकार (लेखा व वी.एल.सी.) की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में पेंशन व सामान्य निधि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। वरिष्ठ लेखा अधिकारी जूधीया राम चौधरी, हंसराज हीर और राजेंद्र चंदेल ने पेंशन व जी.पी.एफ. से संबंधित पी.पी.टी. प्रस्तुत की। साथ ही सहायक लेखाधिकारी सुधीर राणा ने लेखों की गुणवत्ता एवं महत्ता पर विशेष प्रस्तुति दी।

कार्यशाला में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्य मुख्य सलाहकार शमशेर ठाकुर, जिला अध्यक्ष मनदीप ठाकुर, NPSEA राज्य कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष दीपक ओझा व ईश्वर ठाकुर ने उपस्थित AG ऑफिस के पदाधिकारियों को पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में जिला कोषाधिकारी गोपीचंद शर्मा, आहरण एवं संवितरण अधिकारी, मंडलीय लेखा अधिकारी, कोष अधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि शामिल रहे। उपस्थित अधिकारियों द्वारा पूछे गए सवालों के उत्तर वरिष्ठ लेखा अधिकारी जूधीया राम चौधरी ने नियमों के अंतर्गत स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किए।

कार्यशाला के अंत में उपमहालेखाकार ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की और इसके सफल आयोजन की घोषणा की। इस पहल से पेंशन व सामान्य निधि मामलों में गुणवत्ता व समय पर निपटान सुनिश्चित करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

Himachal Darpan

Recent Posts

. राजगढ़ में 10 वर्षीय बच्चे को कुत्ते ने काटा, पीठ पर किया हमला; पुलिस ने दर्ज किया मामला

निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ के तहत टिक्कर क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्चे…

8 hours ago

मंडी में 14 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, माता-पिता का था इकलौता बेटा

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की नगर पंचायत रिवालसर में एक 14 वर्षीय…

13 hours ago

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तेज रफ्तार और सड़क पर बरती…

1 day ago

कंगना रनौत की गांधी परिवार पर पोस्ट को लेकर शिमला में FIR दर्ज, BNS की तीन धाराओं में मामला

ब्यूरो रिपोर्ट सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से गांधी परिवार को लेकर सोशल…

2 days ago

सराहां में 1.20 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, गाड़ी से डिजिटल कांटा और 13,500 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सराहां (सिरमौर): पुलिस थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ…

2 days ago

चुरुवाधार में बाइक सवार पंजाब के दो युवक 2.65 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

2 days ago