Uncategorized

जूनियर रेडक्रॉस के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय “प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण शिविर” का आयोजन किया

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कसुम्पटी, जिला शिमला में आज हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस एवं जिला रेडक्रॉस शाखा शिमला के संयुक्त तत्वावधान में जूनियर रेडक्रॉस के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय “प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण शिविर” का आयोजन किया गया।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य रेडक्रॉस के मास्टर ट्रेनर डॉ. किमी सूद तथा डॉ. गंगा शर्मा ने विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार की विभिन्न तकनीकों जैसे – कृत्रिम श्वसन (CPR), रक्तस्राव रोकने की विधियां, जलने एवं फ्रैक्चर की स्थिति में किए जाने वाले प्राथमिक उपचार तथा आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षक उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।इस अवसर पर राज्य रेडक्रॉस के JRC/YRC समन्वयक श्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने छात्रों को जूनियर रेडक्रॉस के अंतर्गत चलाई जा रही गतिविधियों से के बारे में जानकारी दी तथा अधिक से अधिक छात्रों को इससे जुड़ने का आह्वाहन किया तथा प्राथमिक उपचार के संबंध में संबोधित करते हुए श्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट  ने कहा कि प्राथमिक उपचार का ज्ञान विद्यार्थियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह न केवल उन्हें आपातकालीन परिस्थितियों में आत्मनिर्भर बनाता है, बल्कि समाज सेवा की भावना को भी प्रबल करता है।विद्यालय प्रबंधन ने भी छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस प्रशिक्षण शिविर में जूनियर रेडक्रॉस के 50 छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे अत्यंत लाभकारी अनुभव बताया।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

37 minutes ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

1 hour ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

2 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

2 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

3 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

4 hours ago