Uncategorized

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भेजे जाएंगे 125 करोड़ के 03 प्रस्ताव – उपायुक्त

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

उपायुक्त की अध्यक्षता में डीडीएमए के राज्य आपदा मिटीगेशन फंड को लेकर बैठक आयोजित

उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 05 प्रस्तावों पर चर्चा हुई जिसमें लगभग 125 करोड़ रूपए के 03 प्रस्तावों को राज्य आपदा मिटीगेशन फंड के माध्यम से राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भेजने की स्वीकृति प्रदान की गई है।इस बैठक में शिमला नगर निगम के दायरे में 90 करोड़ रूपए का प्रस्ताव रखा गया है। नगर निगम क्षेत्र में जहां पर भी आपदा होने की संभावना है या फिर पहले आपदा की घटनाएं हो चुकी है, इन सब के जीर्णोद्वार एवं सुरक्षा के लिए उक्त राशि के तहत कार्य किया जाएगा। वहीं दूसरा प्रस्ताव कृष्णानगर के समीप स्लाटर हाउस क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खर्च किए जाएंगे। इस प्रस्ताव के तहत 14.98 करोड़ रूपए अनुमानित राशि तय की गई। वहीं तीसरे प्रस्ताव में रामचंद्रा चैक से हैनाल्ट पब्लिक स्कूल, हाउसिंग बोर्ड कलोनी जाखू आदि क्षेत्र सिकिंग जोन बन चुका है। ऐसे में इनके रेस्टोरेशन पर 19.81 करोड़ रूपये खर्च किए जाने है। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि तीन प्रस्तावों के साथ वीडियो और फोटोग्राफी रिपोर्ट भी संलग्न की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस बारे में निर्देश देते हुए कहा कि आपदा से निपटने के लिए प्रभावित क्षेत्र में वैज्ञानिक तरीके से रेस्टोरेशन के कार्य किए जाएं। इसी कड़ी में ये प्रस्ताव राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भेजे जाएंगे।वहीं दो अन्य प्रस्ताव में खामियां होने के कारण उपायुक्त ने पुन प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इसमें ठियोग के तहत पंडर केंची से चटोग मार्ग के लिए 2 करोड़ रूपये और रझाणा से सावी रोड़ के लिए 1.35 करोड़ रूपये खर्च करने का प्रस्ताव है।बैठक में नगर निगम आयुक्त भूपिंद्र कुमार अत्री सहित लोक निर्माण विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

9 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

9 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

9 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

10 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

13 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

18 hours ago