संगड़ाह (हेमंत चौहान,संवाददाता),
संगड़ाह में भरे जाएंगे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 10 पद
बाल विकास परियोजना संगड़ाह के तहत भरे जाने वाले आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्षेत्र में भारी बारिश की आपदा को देखते हुए 8 सितंबर से आगे बढ़ाकर 12 सितंबर 2025 तक कर दी गई है। साक्षात्कार पूर्व निर्धारित तिथि 16 सितंबर के दिन ही सुबह 10 बजे SDM office संगडाह में ही होगें। योग्य आवेदकों को आवेदन के साथ सलंग्न दस्तावेजों की मूल प्रतियां 16 सितंबर को साक्षात्कार के दिन प्रस्तुत करनी होगी। CDPO संगड़ाह ईशाक मुहम्मद ने बताया कि, इसके लिए अलग से कोई पत्र जारी नहीं किए जाएंगे। बाल विकास परियोजना संगड़ाह के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 3 पद तथा आंगनवाडी सहायिकाओं के 7 भरे जाएंगे। आंगनवाड़ी केन्द्र ग्वालियो, बेगड़ा व कोटीधिमान में कार्यकर्ता तथा आंगनवाड़ी केन्द्र भवाई, भुजोंड, भल्टा, भाटगढ़, धारला, हरिपुरधार व मंदोड़ी में सहायिका का 1-1 पद भरा जाना है। कार्यकर्ता एवं सहायिका हेतु प्रार्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो रखी गई है, जबकि उच्च षिक्षा प्राप्त उम्मीदवार को नियमानुसार अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाएंगे। प्रार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष, परिवार की वार्षिक आय 50 हजार ₹ से अधिक नहीं होनी चाहिए, आवेदक हिमाचल की स्थाई निवासी व उसी आंगनवाड़ी पोषक क्षेत्र की सामान्य निवासी होनी चाहिए तथा सम्बन्धित आंगनवाड़ी केन्द्र के सर्वेक्षण रजिस्टर में उसका नाम दर्ज होना चाहिए।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…